12 th Result
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाना राजाजी – कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम (22 मई 2025) मुझे यह बताते हुए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता हो रही है कि हमारे विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयथाना राजाजी ने लगातार 5वें वर्ष कक्षा 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में 100% सफलता प्राप्त की है। हमारे होनहार विद्यार्थियों की उपलब्धियाँ: प्रथम स्थान: मनीषा मीना– 87% द्वितीय स्थान: कोमल मीना– 86.20% तृतीय स्थान: करिश्मा सैनी – 83.80% यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों की निष्ठा और अभिभावकों के सहयोग का फल है। मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मैं विद्यालय के समस्त स्टाफ, छात्रों और अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय थाना राजाजी, राजगढ़, अलवर